बाराबंकी। मछली पकड़ने गए एक युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मोहम्मदपुर खाला कस्बा निवासी कल्लू का 20 वर्षीय पुत्र जीशान गुरुवार दोपहर बाद मछली पकड़ने सूरतगंज चौकी के पास ईदगाह तालाब गया था, जहां वह पानी में डूब गया। कस्बे के लोगों ने शव को उतराते देख सूचना परिवारीजनों को दी। उसे निकालकर परिजन सीएचसी सूरतगंज ले गए, जहां डॉ. वरुण पाल सिंह ने जीशान को मृत घोषित कर दिया।