फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी सीताराम शुक्रवार रात अपने भतीजे अविनाश उर्फ छोटू के साथ बाइक से बाराबंकी से लौट रहा था। जैदपुर-बाराबंकी मार्ग पर अंडही पुलिया के पास ट्रैक्टर में बंधे कल्टीवेटर में सामने भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से दोनों जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान सीताराम (40) की मौत हो गई। युवक का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि शुक्रवार रात हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें