बाराबंकी। बड्डूपुर क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल व मारुति वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा भंडार निवासी सुमिरन और ग्राम चांदे पुरवा थाना बड्डूपुर निवासी मुनेश्वर सीतापुर के हरबसपुर गांव से मोटरसाइकिल से लौट रहे ते। महमूदाबाद-कुर्सी मार्ग पर प्रेमपुर गांव के पास शनिवार शाम बाइक को एक मारुति वैन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमिरन व मुनेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सवार सोनू दीक्षित निवासी मुजेझाना थाना थानगांव, सीतापुर अपनी पत्नी पूनम देवी का मेडिकल कॉलेज लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहा था। उधर रामसनेहीघाट क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर दिलोना के निकट चना से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर पलटने के बाद सड़क से नीचे चला गया। इस हादसे में बाराबंकी निवासी चालक रामआसरे और अयोध्या निवासी ट्रक मालिक राम यादव घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रक से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।