बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में ग्राम सुरवारी के निकट मंगलवार को साइकिल सवार संतराम गौतम (70) निवासी इसेपुर थाना फतेहपुर को बहराइच मार्ग पर एक पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संतराम को पुलिस जिला अस्पताल ले जा रही थी लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर कोठी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची है।