फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में रविवार रात आई आंधी व पानी के दौरान हुए हादसों में दो और महिलाओं की मौत हो गई है। इसके साथ मृतकों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

आंधी के चलते कोठी क्षेत्र के मीरापुर गांव में रविवार रात एक दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके मलबे में ताहिरा बानो (55) दब गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने मलबे को हटाकर ताहिरा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर रामनगर क्षेत्र के ग्राम उठखरा निवासी शिवपता(40) पत्नी शिव कैलाश रविवार को आंधी के दौरान अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में एक पेड़ गिर गया जिसके नीचे दब कर शिवपता घायल हो गई। जानकारी होने पर परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। रामनगर क्षेत्र के ही जफरपुर गांव निवासी सतगुरू बाइक के साथ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आंधी के दौरान रविवार दिन में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें