फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूद दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बीमारी से परेशान एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। महिला के तीन बच्चे हैं। परिवारीजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के नैनामऊ निवासी जफरुल हसन की पत्नी सलमा बानो ( 30) काफी दिन से बीमार थी। काफी इलाज के बाद भी बीमारी ठीक नहीं होने के चलते वह परेशान थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सलमा घर से निकली। कुछ देर बाद गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि विवाहिता मानसिक रूप से परेशान थी। जफरुल के अनुसार पत्नी सलमा का इलाज काफी दिनों से चल रहा था। ठीक न होने के चलते वह परेशान थी। निराशाजनक बातें करती थी। गुरुवार रात उसे नींद भी नही आ रही थी। परिवारीजनों के साथ पुलिस का मानना है कि बीमारी से परेशान होकर सलमा ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें