फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज क्षेत्र में एक विवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विवाहिता का शव सैफपुर रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार सुबह मिला। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका की पहचान रोली यादव (22) पुत्री सहदेव यादव निवासी मीरापुर थाना सफदरगंज के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि इस वर्ष रोली का विवाह चौधरी का पुरवा थाना मसौली गांव निवासी हंसराज के साथ हुआ था। हंसराज के मुताबिक बुधवार रात को रोली ने फोन पर बताया था कि उसे मम्मी ने मारा है। रोली की मौत की सूचना ससुराल के लोगों ने नहीं दी। अन्य लोगों से जानकारी मिली। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें