फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पत्नी से विवाद के चलते पति ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जैदपुर के ग्राम न्योछना निवासी रोहित वर्मा (24) पुत्र राजकुमार वर्मा का शव सोमवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे लटका मिला। शव देख परिवारीजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रोहित का एक साल पहले विवाह हुआ था। होली पर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद दंपती के बीच विवाद भी हुआ था। माना जा रहा है कि पत्नी से नाराजगी में युवक ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तो परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। जैदपुर प्रभारी अमरेश सिंह बघेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें