फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में समाचार पत्र वितरक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महमूदाबाद मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए हादसे में साइकिल सवार समाचार पत्र विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ग्राम लालपुर निवासी त्रिलोकी (65) समाचार पत्र वितरण का कार्य करते थे। गुरुवार सुबह पांच बजे साइकिल से समाचार पत्र बांटने जा रहे त्रिलोकी को कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर टिकैतगंज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में त्रिलोकी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर जानकारी परिवारीजनों को दी। सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें