फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ऊपर से गुजरे तारों से लगा करंट, राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में मकान के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन से रविवार को निर्माण कार्य कर रहे राजमिस्त्री को करंट लग गया। गंभीर हालत में राजमिस्त्री ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर असंद्रा क्षेत्र के जरौली गांव का रहने वाला राजमिस्त्री मनीराम (50) को मकान के ऊपर काम करते समय एचटी लाइन से करंट लग गया। वह गांव के रामकिशुन के मकान की छत पर पांच दिन से कार्य कर रहा था। छत की रेलिंग बनाने के दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने झुलसे मनीराम को आसपास मौजूद लोग अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि देवीगंज से सुबेहा फीडर की लाइन काफी नीचे तक लटकी है। लाइन को हटाने के लिए विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
थाना प्रभारी अमर सिंह के मुताबिक करंट से झुलस कर अधेड़ की मौत की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। राजमिस्त्री के परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्री व पुत्र है। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर पावर कॉर्पोरेशन के जेई मनोज शर्मा का कहना है कि लाइन काफी पुरानी है। मकान बाद में बनाया गया है। विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। घटना की सूचना सुरक्षा निदेशालय को भेजी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें