फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता व पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सतरिख क्षेत्र के अनवर गांव निवासी लायक राम (36) अपनी पत्नी राजकुमारी (35) और बेटे सत्येंद्र (5) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार शाम बाजार से घर लौट रहा था। शरीफाबाद गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक सत्येंद्र की मौत हो गई। लायक राम व राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख भेजा जहां उपचार के दौरान लायकराम ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें