बाराबंकी। बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर एक युवक का शव क्षतविक्षत हालत में मिला। युवक बीएससी का छात्र था। वह स्कूल के लिए निकला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जीआरपी के बुढ़वल चौकी प्रभारी अमरदीप सिंह के मुताबिक स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर मृत मिले युवक के आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त प्रखर सिंह (23) निवासी सहादतगंज थाना मसौली के रूप में हुई। जीआरपी ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे शुभम सिंह के मुताबिक उनका भाई प्रखर बीएससी का छात्र था। वह पढ़ने के लिए बाबा भगवान दास कॉलेज घौंखरिया गया था। बुढ़वल पहुंचने के बारे में परिवारीजन कुछ नहीं बता पाए। चौकी प्रभारी ने बताया कि गोंडा की तरफ जा रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने बुढ़वल स्टेशन मास्टर को शव पड़ा होने की जानकारी दी। मामले की जांच की जा रही है। परिवारीजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।