बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गत दिनों बहू व एक दिन पूर्व ससुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को एसपी ने मौके पर जाकर जांच की।
ग्राम छतवारा में पांच फरवरी को पारुल का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। पारुल के मायके पक्ष वालों ने पति कुंज बिहारी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। नौ फरवरी को पारुल के ससुर दर्शन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर रखे छप्पर के नीचे मिला। मृतक की पत्नी बड़की ने बहू के मायके पक्ष वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सोमवार को एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया व परिवारीजनों से पूछताछ की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।