बाराबंकी। सुल्तानपुर हाईवे बाइक सवार चाचा-भतीजे को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा की मौके पर मौत हो गई। भतीजे को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
यह हादसा मंगलवार देर शाम लोनीकटरा क्षेत्र में छबील चौकी के पास हुआ। कोठी क्षेत्र उस्मानपुर निवासी राममिलन अपने भतीजे मोहित के साथ बाइक से लखनऊ से लौट रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने दोनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। रास्ते में राममिलन की मौत हो गई। मोहित को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे के सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।