फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मायके से एक दिन पूर्व लौटी एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के पति सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक टिकैतनगर के मोहल्ला नूरवाफ निवासी जमलाल की पुत्री कांती देवी(23) का विवाह पांच वर्ष पूर्व दरियाबाद के लालगंज निवासी रामचरन के साथ हुआ था। कांती ने कुछ समय पहले एक लड़की को जन्म दिया था। जमलाल का आरोप है कि 30 अक्तूबर को कांती पति के बुलाने पर ससुराल गई थी। गुरुवार दोपहर बाद कांती के पति रामचरन ने ससुर जमलाल को फोन कर बताया कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। जमलाल का आरोप है कि विवाह के बाद से उसकी बेटी को दहेज में बाइक के लिए उसका प्रताड़ित करता था। इसके चलते पति व देवर रामकरन, ससुर बरसाती व सास ने कांती को फांसी के फंद पर लटका दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जमलाल ने बेटी के पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी सिंह का कहना है कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें