फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ निकला युवक मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दोस्त के साथ घर से निकले निजी सफाई कर्मी का शव शुक्रवार सुबह लोक निर्माण विभाग के प्लांट के पास मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसा में मौत बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने तहसील के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी से तहरीर लेकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर निवासी पांचू निजी तौर पर सफाई कर्मी का काम करता था। पत्नी सुषमावती ने बताया कि गुरुवार शाम पांचू को गांव का रूपेश यादव तहसील जाने की बात साथ ले गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने रूपेश से पूछा। उसने कुछ नहीं बनाया। शुक्रवार सुबह महमदपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के सीसी प्लांट पर पांचू का शव मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूरी पर बाइक पड़ी होने पर हादसे में मौत का मामला मान लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अखिलेश सिंह ने केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया तब प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने सुषमावती से तहरीर ली लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बदोसराय प्रभारी यादुवेंद्र बहादुर का कहना है कि सड़क हादसे में पांचू की मौत हुई है। मृतक की पत्नी ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसकी जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें