बाराबंकी। कोल्ड स्टोर में काम करने वाले एक युवक का शव सड़क किनारे तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
पुलिस के मुताबिक रामनगर क्षेत्र के ग्राम मोहारी निवासी रोहित (32) पुत्र रामनरेश फतेहपुर स्थित एक कोल्ड स्टोर में आठ वर्ष से पल्लेदारी कर रहा था। बुधवार रात रोहित स्टोर से घर के लिए निकला लेकिन पहुंचा नहीं। बृहस्पतिवार सुबह घरवाले रोहित की तलाश में फतेहपुर आ रहे थे। साढ़ेमऊ के पास तालाब किनारे उसकी बाइक पड़ी मिली। कुछ युवकों ने तालाब में खोजबीन की तो रोहित का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस का मानना है कि किसी वाहन की ठोकर से रोहित तालाब में गिर कर डूब गया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।