बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र के ग्राम बनौगा निवासी संजय का विवाह आठ वर्ष पूर्व भिठारिया निवासी रामखेलावन की पुत्री राधा के साथ हुआ था। राधा गर्भवती थी। शनिवार सुबह उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर संजय उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने संजय पर शराब पीकर राधा की पिटाई करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।