बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र के सनौली निवासी राम सजीवन (45) पुत्र बाबूलाल का शव रविवार को गांव के समीप नहर में मिला। परिजनों का कहना है कि रामसजीवन को मिर्गी का दौरा पड़ता था। इस दौरान नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद भी जांच की जा रही है।