फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर छिपा दिया था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। रहस्यमय ढंग से लापता महिला की हत्या कर भूसे में छुपाया गया शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया। इसकी गुमशुदगी एक सप्ताह पहले पति ने थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में परिवारीजनों ने साले के साले को पकड़कर पुलिस के हवाले करके पुलिस की राह आसान कर दी।
विज्ञापन

घर में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी मौके पर पहुंचीं। महिला के सिर पर पीछे से वार करने के साक्ष्य मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना के खुलासे में जुटी है।
मामला देवा कोतवाली के भिठौली गांव का है। यहां के निवासी अरुण यादव ने एक सप्ताह पहले पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये बताया था कि वह अपनी ससुराल गया था। उस समय घर पर उसकी पत्नी अंजू (25) व उसके साले का साला रवि घर पर था।
विज्ञापन

वापस लौटकर घर आया तो दोनों रहस्यमय ढंग से लापता थे। काफी तलाश के बाद पता न चलने पर उसने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान परिवारीजनों ने रवि को दिल्ली से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रवि से कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी बातों से शक हुआ। इस पर पुलिस ने अरुण के घर की तलाशी ली तो कमरे में भूसे के बीच अंजू का शव मिला। इसकी सूचना पर सीओ सिटी सीमा यादव मौके पर पहुंचीं। पीछे से वारकर महिला की हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ सिटी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थित स्पष्ट होगी। हालांकि उन्होंने प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार को घटना के खुलासे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें