सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बदोसराय स्थित नहर में रविवार शाम एक युवती का शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।28 जून की देर रात जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शारदा नहर में शव बहता देख पुलिस ने निकालने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली थी।
दूसरे दिन वह शव फतेहपुर क्षेत्र में दिखा मगर लापता हो गया। रविवार की देर शाम बदोसराय क्षेत्र में शारदा सहायक नहर की कसरैला झाल में युवती का शव फंसा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बाहर शव को बाहर निकलवाया जो करीब एक सप्ताह पुराना है। पुलिस के अनुसार यह शव बड्डूपुर, फतेहपुर व मसौली थाना क्षेत्रों से बहता हुआ बदोसराय इलाके में पहुंचा है। मौके पर सीओ रामनगर आलोक पाठक भी पहुंचे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पहचान की कोशिश की जा रही है।