फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकीः किशोरी का खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 15 Oct 2020 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

धान काटने के लिए घर से निकली एक दलित किशोरी का शव बुधवार को खेत में पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। मामला सतरिख थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेठमऊ के एक गांव का है। 

विज्ञापन


गांव में 17 साल की एक दलित किशोरी बुधवार दोपहर बाद घर से हंसिया लेकर खेत में धान काटने गई थी। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर पिता को अनहोनी की आशंका हुई। बेटी की तलाश करता हुआ पिता खेत पहुंचा तो वहां उसका शव देखकर वह अवाक रहा गया। पिता के चिल्लाने पर आसपास खेत में काम रहे लोग मौके पर जुट गए। 

थोड़ी देर में वारदात की खबर पूरे गांव में फैल गई। परिवार भी मौके पर पहुंच गया। किशोरी का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पर सतरिख पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन


मौके की नजाकत को भांप प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद प्रभारी एसपी आरएस गौतम, एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय, सीओ सदर रामसूरत सोनकर व सीओ सिटी सीमा यादव मौके पर पहुंच गई। 

फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की टीमें भी मामले की गहनता से जांच में जुट गई। अधिकारियों ने जांच व परिवारीजनों के बयान लेने के बाद किशोरी के शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में खेत में किशोरी का शव मिला है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- आरएस गौतम, प्रभारी एसपी, बाराबंकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें