फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नईसड़क (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात बिना बताए घर से निकले युवक का शव सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के गढ़ी मजरे खरिकाफूल निवासी रामराज (35) बीती रात बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। रामराज के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन बच्चे शगुन (10), अक्षत (8) व अनमोल (6) हैं। घटना के बाद से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें