फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 05 Jul 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या करार देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मधवापुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम (22) का छह महीने पहले ही विवाह हुआ था। वह खेती व मजदूरी कर जीवनयापन करता था। ग्रामीणों के अनुसार शराब पीने को लेकर अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को अजीत शराब पीकर घर पहुंचा तो विवाद हुआ। इसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया। पत्नी ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अजीत को खाना खाने के लिए कमरे में बुलाने पहुंची तो साड़ी से बने फंदे पर उसका शव लटका मिला।


चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय चिकित्सक के यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ कुर्सी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब का आदी था। उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें