महादेवा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र रामनगर के थालकला गांव निवासी विपुल (18) मनोरोग से परेशान था। हमेशा की तरह वह शनिवार की शाम खाना खाने के बाद सो गया था। रविवार सुबह देर तक बाहर नहीं निकला तो परिवारीजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव साड़ी के फंदे से छत में लगे हुक से लटक रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक विक्षिप्त था जिसका इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।