फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे पर लटके मिले बीडीसी व युवक के शव

Fri, 04 Aug 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख/जैदपुर (बाराबंकी)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बीडीसी समेत दो लोगों के शव फंदे से लटके मिले। दोनों मामलों में लोगों के अवसाद में होने के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम जाटा बरौली के राजेंद्र गुप्ता (42) क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे राजेंद्र ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि राजेंद्र गुप्ता की पत्नी उर्मिला तीन दिन पहले मां की तबियत खराब होने के चलते मायके गई हुई थी। परिवार में मां शांति देवी हैं, जो जीआईसी जाटा बरौली में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। शादी के 10 वर्ष बाद भी कोई संतान न होने के चलते राजेंद्र अवसाद में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते आत्महत्या की है। चौकी प्रभारी मानपुर कामेश राज सिंह ने बताया कि संतान न होने के चलते अवसाद में होने की बात सामने आई है, फिलहाल कोई आरोप -प्रत्यारोप नहीं है।



जैदपुर थाना क्षेत्र के मुरलीगंज गांव के सुरेश कुमार यादव (28) का शव सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी प्रधान ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सुरेश करीब एक वर्ष पहले दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके इलाज में परिवार के लोगों ने लाखों रुपये खर्च किए थे, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसको लेकर वह परेशान था। परिवार में पत्नी के अलावा एक वर्षीय पुत्री भी है, जो इन दिनों अपने मायके गई हुई थी। बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कोई आरोप नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें