बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे दो युवकों के शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस की छानबीन के बाद भी एक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
हैदरगढ़ मार्ग के नई सड़क तिराहे के पास शनिवार भोर में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस की छानबीन में युवक की पहचान लखनऊ के मोहनलालगंज थानान्तर्गत कनकहा गांव निवासी राहुल (22) पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई। मृतक के भाई रामू ने बताया कि राहुल कई वर्ष पहले गांव छोड़कर बाराबंकी चला गया था। राहुल को मार्फीन के सेवन की लत थी। शुक्रवार देर रात क्षेत्र के कादीपुर चौराहा के पास सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस छानबीन में युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत ठंड के चलते हुई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि एक युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।