बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
कोतवाली के बछरांवा मार्ग अनियंत्रित डीसीएम ने मासूम को रौंद दिया जिससे बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भाग रही डीसीएम को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
शुक्रवार की सुबह मनीपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार शुक्ला की पुत्री चार वर्ष की सृष्टी मकान के सामने खेल रही थी। बछरावां की ओर से हैदरगढ़ को जा रही अनियंत्रित डीसीएम ने मासूम सृष्टि को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने घटना के बाद मौके से भाग रही डीसीएम को पीछा कर पकड़ कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने कहा डीसीएम चालक को पकड़ कर मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोेर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।