फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझता रहा शहर

Tue, 02 Feb 2016 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा। टीईटी को लेकर शहर में ज्यादा ट्रैफिक होने के चलते हाईवे से लेकर शहर के सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतोें का सामना करना पड़ा। जाम हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम भी नाकाफी रहे।
विज्ञापन


हाईवे से लेकर शहर के सभी मुख्य मार्ग मंगलवार की सुबह से ही जाम की चपेट में रहे। शहर में आठ केंद्रों पर टीईटी होने के चलते शहर में भीड़भाड़ ज्यादा रही। नाका सतरिख से लेकर धनोखर, देवा मार्ग, नेबलेट मार्ग, छाया से पीरबटावन आदि मार्गों पर दिनभर जाम रहा। इसके चलते यहां से आने जाने वाले लोग घंटों परेशान रहे। हाईवे पर सड़क को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। इसके चलते हाईवे पर दोनों पटरियों पर वाहनोें की लंबी कतारें लगी रहती हैं। शहर में लगने वाले जाम के पीछे यह भी एक अहम कारण माना जा रहा है।

यातायात पुलिसकर्मी जाम हटवाने के लिए दिनभर जूझते नजर आए लेकिन उसके बावजूद जाम से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। हाल यह रहा कि जिला अस्पताल से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों की भीड़ लग गई और यहां भी जाम लगा रहा। जाम की समस्या के चलते जिला अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों व छात्र-छात्राओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें