फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रदेश की टॉप-10 सूची में बाराबंकी की बेटियों का दबदबा

Fri, 24 Apr 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में बाराबंकी की बेटियों का बोलबाला रहा। 10वीं में ग्रामीणअंचल में संचालित एक ही कॉलेज की तीन छात्राएं टॉप-3 में हैं। वहीं 12वीं में भी शहरी क्षेत्र के एक कॉलेज की दो छात्राओं ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

यही नहीं, हाईस्कूल में नौ और इंटर में चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है, जिनमें सिर्फ एक बालक है। पिछले साल भी हाईस्कूल में आठ और इंटर में एक मेधावी ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई, जिनमें भी आठ बेटियां का दबदबा रहा।
10वीं में द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर की अंशिका वर्मा, अदिति और परी वर्मा ने प्रदेश में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। अंशिका वर्मा को 97.83, अदिति को 97.50 और परी वर्मा को 97.33 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीनों छात्राएं हरख ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की दिव्या और संध्या शिखा ने 96.67 प्रतिशत हासिल कर सातवां, निधि ने 96.50 प्रतिशत अंक लाकर आठवां, किसान एचआरएसएस इस्माइलपुर की मोनिका यादव और महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की शिक्षा मिश्रा ने 96.33 प्रतिशत अंक लाकर नौंवा, महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज की ही आराध्या राज ने 96.17 प्रतिशत अंक लाकर 10वां स्थान हासिल किया है।
12वीं में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की छात्रा श्रेया वर्मा प्रदेश में दूसरे व पूजा पाल तीसरे स्थान पर रहीं। श्रेया ने 97.20 प्रतिशत और पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन दोनों के अलावा महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की अर्पिता जायसवाल ने 96.80 प्रतिशत अंक लाकर चौथा और श्री सांईं इंटर कॉलेज बड़ेल के आदित्य वर्मा 96 प्रतिशत अंक लाकर आठवां स्थान हासिल किया है।
परीक्षा परिणाम शानदार आने पर चहुंओर हर्ष का माहौल है। विद्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है। अभिभावक भी फूले नहीं समा रहे हैं। घरों और स्कूलों में मेधावियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें