फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए 721 किसानों का डाटा अपलोड

Wed, 08 Apr 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जिले के 89 राजस्व गांवों में शिविर लगाकर 721 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया गया। उधर, एडीएम ने उप कृषि निदेशक के साथ दादरा गांव पहुंच फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को देखा और मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शिविर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत सहायक व ग्राम रोजगार सेवकों को लगाया गया है। एडीएम निरंकार सिंह ने उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह के साथ निरीक्षण किया। कहा कि किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करानी चाहिए, इससे कृषि निवेश जैसे खाद, बीज एवं पेस्टीसाइड के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर लेखपाल अपराजिता, बीटीएम निखिल सिंह मौजूद रहे।


सर्वर और ओटीपी ने सताया
सिरौलीगौसपुर में फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाए जा रहे शिविर में दूसरे दिन भी सर्वर और ओटीपी की समस्या बनी रही। क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूंडी, मीरापुर, भैंसुरिया और अलीनगर में लगाए गए शिविर में आधार और खतौनी से नाम मिसमैच होने के चलते पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं हो सका। उधर, कोटवाधाम के अमनियापुर में फार्मर रजिस्ट्री को पहुंचे किसानों को सर्वर की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें