फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दरियाबाद बाईपास बनकर तैयार, सुगम बनेगा आवागमन

Tue, 23 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के दरियाबाद और टिकैतनगर कस्बों के लोगों को जाम की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। इसके लिए निर्माणाधीन बाईपास पास का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। दरियाबाद का बाईपास लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है, जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा जबकि टिकैतनगर बाईपास का काम बीच में अटकने के बाद अब फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। इन दोनों बाईपास का संचालन शुरू हो जाने से हर दिन करीब करीब 30 हजार वाहनों का आवागमन सुगम व जाम मुक्त बनेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सतीश शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरियाबाद में बाईपास के लिए डेढ़ साल पहले 13.48 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। साल भर से चल रहे निर्माण कार्य के बाद बाईपास का करीब 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार बरसात खत्म होते ही सड़क पर डामरीकरण और फिनिशिंग का काम पूरा करने के बाद इसका संचालन शुरू कराया जाएगा।
दरियाबाद बाईपास का निर्माण मथुरानगर से शुरू होकर खूबा का पुरवा गांव तक किया जा रहा है। यह मार्ग रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर तहसीलों को जोड़ता है। साथ ही यह लखनऊ-अयोध्या हाईवे और बाराबंकी-बहराइच हाईवे से भी जुड़ता है। टिकैतनगर में भी संकरी गलियों और बाजारों से गुजरने वाले वाहनों के कारण आए दिन लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इससे छुटकारा दिलवाने के लिए डेढ़ साल पहले यहां भी बाईपास निर्माण के लिए 22.63 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी के अनुसार टिकैतनगर बाईपास का लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मुआवजा निर्धारण को लेकर कुछ लोगों की आपत्तियों के कारण इसका काम बीच में बंद हो गया था। आपत्तियों को निस्तारित कराने के बाद अब यहां भी काम ने रफ्तार पकड़ ली है। भरोसा दिलाया कि अगले चार माह में इस बाईपास का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें