फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा के दंगल में जुटेंगे नामचीन पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा महोत्सव के दौरान होने वाले दंगल में इस बार कई राज्यों के पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवान भी जुटेंगी। आयोजन से जुड़े लोग दंगल की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

महोत्सव परिसर के पास ही दंगल ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। दंगल समिति के अध्यक्ष राजा राय सर्वेश्वर बली ने बताया कि दंगल में विदेश के पहलवानों को भी बुलाया गया है। नेपाल से महावीर पहलवान व बसंत थापा के आने की उम्मीद है। इसके अलावा पंजाब के बग्गा पहलवान, राजस्थान के राहल पहलवान, दिल्ली के अशोक पहलवान, हिमाचल के बादल पहलवान, उत्तराखंड के शहनूर पहलवान, मेरठ के गुलाम साबिर पहलवान, अयोध्या के बाबा हरिओम पहलवान, मुन्ना टाइगर पहलवान बहराइच, व गनी पहलवान कलियर शरीफ आएंगे। पहली बार महिला पहलवान भी दांव आजमाएंगीं। इनमें बिहार की सोनम पहलवान, दिल्ली की नेहा पहलवान, पटना बिहार की सोनाली पहलवान, गाजीपुर की राधिका पहलवान, कानपुर की रेनू पहलवान, गाजियाबाद की जूही पहलवान दमखम दिखाएंगे। 19 से 21 अक्तूबर तक चलने वाले दंगल को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें