फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 15 हजार रुपये का इनामी डकैत गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना व स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश विनोद कुमार रावत उर्फ आशू को दबोचा। विनोद लखनऊ के थाना बीकेटी के सरैया बाजार का निवासी है। वह कुर्सी इलाके में रह रहा था। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि 25 जनवरी की रात जहांगीराबाद के मिश्रीपुर स्थित मछली फार्म पर पड़ी डकैती की घटना में यह भी शामिल था। इसके पास से लूट के 10200 रुपये व तमंचा मिला। इनके दूसरे साथी सूरज उर्फ रूपेन्द्र निवासी देवड़ी रूखारा थाना बक्शी का तालाब की तलाश जारी है। विनोद पर सात मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें