फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्वीकृति के बावजूद नहीं मिले सिलिंडर

Tue, 21 Apr 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का वितरण सामान्य नहीं हो पाया है। पेट्रोलियम कंपनियों से पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण आयोजक परेशान हैं। स्वीकृति के बावजूद कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिले। स्थानीय तहसील में करीब 200 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

मलौली निवासी दिलीप राठौर की बेटी का सोमवार को विवाह था। उन्होंने 10 अप्रैल को छह कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए आवेदन किया था। जिला पूर्ति निरीक्षक ने चार सिलिंडरों की स्वीकृति दी थी। रविवार को दिलीप सुनंदा गैस एजेंसी पहुंचे, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। मलौली निवासी चरण सिंह के बेटे का मंगलवार को तिलक समारोह है। उन्होंने चार सिलिंडर के लिए आवेदन किया था, दो स्वीकृत हुए पर सोमवार को नहीं मिले। बुढ़वल निवासी खातून के बेटे का मंगलवार को निकाह है। उन्हें पांच सिलिंडरों के आवेदन के बावजूद एक भी नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार रामनगर तहसील में अब तक 200 वैवाहिक आयोजकों ने आवेदन किया है। इन आयोजकों ने करीब 800 कॉमर्शियल सिलिंडरों की मांग की है। प्रशासन ने आवेदन मंजूर कर नजदीकी गैस एजेंसियां आवंटित की हैं। हालांकि, गैस एजेंसियां स्वीकृति के बाद भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। गैस संचालकों का कहना है कि पेट्रोलियम कंपनी से पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति अभी सामान्य नहीं हुई है। इससे गैस एजेंसियों को मांग के अनुसार सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। यही वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजकों को सिलिंडर न मिलने की बड़ी वजह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें