फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैदरगढ़ चीनी मिल में 27 से होगी पेराई

Sat, 21 Nov 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र 27 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मिल ने इस सत्र के लिए 40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन



यह लक्ष्य पिछले वर्ष के 42.66 लाख क्विंटल से 2.66 लाख क्विंटल कम है। गन्ने के क्षेत्र में कमी के कारण पेराई लक्ष्य घटाया गया है। गन्ना आवक परची मिलने में समस्या, मजदूरों की कमी और गन्ने का मूल्य न बढ़ना इसकी प्रमुख वजह हैं। मिल 25 नवंबर से क्रय केंद्रों पर किसानों से गन्ना खरीदना शुरू करेगी। 27 नवंबर को विधिवत पूजा के बाद मशीनें चालू होंगी। केन मैनेजर जगदीश यादव ने बताया कि इंडेंट पूजा के साथ पेराई सत्र शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।


वहीं किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए मिल केन हार्वेस्टर मशीन से गन्ना कटाई को बढ़ावा दे रही है। इच्छुक किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 367 किसानों ने 250 हेक्टेयर गन्ने की कटाई के लिए आवेदन किया है। मिल गांववार चयन कर एक कैलेंडर बनाएगी। इस नई तकनीक से मजदूरों की कमी और कटाई की लागत जैसी समस्याओं से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें