फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रेन व बसों में जुटी भीड़, डग्गामारों ने काटी चांदी

Thu, 31 Oct 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बसों के फेरे बढ़ाने के दावों के बीच छोटी दिवाली के दिन बुधवार को ही परिवहन व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। बुधवार को बसों के लिए यात्री इधर उधर भटकते गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानहाल दिखे। वहीं मौके का फायदा उठा कर डग्गामार वाहनों ने मनमाना किराया वसूल कर खूब चांदी काटी।
विज्ञापन

शहर में देवा रोड स्थित बस स्टेशन, पटेल तिराहा खड़े यात्री बसों का इंतजा करते रहे। चौपुला पर भी यात्रियों की भीड़ त्योहार पर घरों तक जाने के लिए जुटी दिखी। इस दौरान इन रूटों पर चलने वाली निजी बसों ने रोडवेज बसों की कमी का जमकर फायदा उठाया। रोडवेज बस चालकों ने मनमाना किराया वसूलने के साथ ही क्षमता से अधिक सवारियां बैठा कर मोटी कमाई की।
एआरएम सुधा का कहना है कि बसों का फेरे बढ़ाए गए हैं। जिस रूट पर अधिक सवारी हैं वहां के लिए बस चलाई जा रही है। उधर लखनऊ से गोरखपुर व बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में बुधवार को इतनी भीड़ रही कि सीट कब्जा करने की शिकायतें आरपीएफ तक पहुंचती रही। यात्रियों ने बताया कि बसों व ट्रेनों में भीड़ के कारण खड़े होकर भी सफर करने की जगह नहीं मिलने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें