फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर मची लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शराब की दुकानों पर बुधवार को पूरे दिन लूट मची रही। दुकानों के बाहर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को कोरोना का खौफ दूर-दूर तक नहीं दिखाई दिया। शौकीन झोलों में शराब और बीयर की बोतलें भरकर ले जाते दिखाई दिए। जबकि दुकानों के आसपास मौजूद पुलिस के जवान सारा तमाशा मूकदर्शक बने देखते रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। यही नहीं शौकीन खरीदारी के लिए लखनऊ से भी यहां पहुंचे। दुकानों पर शराब लेने कई युवतियां भी पहुंचीं।
विज्ञापन

पिछले आठ दिनों से बंद चल रही शराब की दुकानें मंगलवार को अचानक खोल दी गई। शराब की दुकानें खुलते ही शौकीनों की भीड़ जुट गई। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी न होने की वजह से थोड़ी देर बाद भीड़ खत्म हो गई। मगर बुधवार को नजारा इसके उलट दिखाई दिया। सुबह जैसे ही शराब और बीयर की दुकानें खुलीं शौकीनों की बाहर लाइन लग गई।
शराब के आगे लोग इस बात को पूरी तरह से भूल गए कि कोरोना का संक्रमण चरम पर है। जिसे जितनी बोतलें मिली खरीद कर चलता बना। लोग झोलों में बोतलें भरकर ले जाते दिखाई दिए। शहर की ज्यादातर शराब की दुकानों पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए तो चौराहों पर मौजूद पुलिस के जवान भी सारा तमाशा मूकदर्शक बने देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें