फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अतिक्रमण से जूझ रहे चौराहे, लग रहा जाम

Fri, 13 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। अतिक्रमण से जूझ रहे चौराहों पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। रोकथाम कार्रवाई न होने से सड़क किनारे ठेला, खोमचा वालों के साथ पटरी दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर बाजार सजा रखा है। इनके सामने होने वाली वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़क पर पड़ने वाले चौराहों पर वाहन चालकों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार रोड साइड कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध कब्जेदारी नहीं हटा रहे हैं।
विज्ञापन

हरख ब्लॉक क्षेत्र के भानमऊ, सरायं हिजरा, मेहंदीपुर, हरख व नेवली बाजार चौराहे पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लगता है। हरख के ब्लॉक कार्यालय के निकट मेंहदीपुर चौराहे पर भारी वाहनों के आवागमन के बावजूद सड़क की पटरी पर सुबह से ही दुकानें सज जाती हैं। नेवली के रतन बाजार में भी सड़क किनारे लगे गिट्टी मौरंग व बालू के ढेर के साथ ही मोहना गांव जाने वाली सड़क के मोड़ पर दोनों ओर की पटरी पर लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकानें लगा रखी हैं। पूरा पटरी बाजार सड़क पर ही लगने से यहां आए दिन लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें