हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार दोपहर रोडवेज बस में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बस में सवार 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टोल प्लाजा कर्मियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।