यह हादसा क्षेत्र के रौनी गांव के पास हुआ। लोनीकटरा क्षेत्र में जमुनीपुर निवासी ननकू (30) मंगलवार सुबह पैदल बारा गांव जा रहा था।
रौनी गांव में जरैला नाला के पास लखनऊ-सुल्तानपुर रेल लाइन पार करते समय अचानक आ पहुंची ट्रेन की चपेट में आकर ननकू की मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।