फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में विस्फोट से युवक की मौत

Thu, 20 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में बुधवार को चाय बनाते समय फटा सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के उचिटा गांव में बुधवार की सुबह एक घर में चाय बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घर में मौजूद व्यक्ति ने जलते सिलेंडर को बाहर हैंडपंप के पास पास फेेंका तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस दौरान हैंडपंप के पास पानी भरने आया युवक सिलेंडर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।

कोठी थाना क्षेत्र के उचिटा गांव निवासी हौसिला प्रसाद बुधवार की सुबह अपने छप्पर के नीचे छोटे गैस सिलेंडर पर चाय बना रहा था। तभी अचानक सिलेंडर मेें आग लग गई। जिसके बाद हौसिला ने छोटे गैस सिलेंडर को खुले आसमान के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


यह देख गांव के आस पास के लोग भागने लगे लेकिन इसी दौरान यहां के रहने वाले जासीम (30) पुत्र हासिम कुछ ही दूर पर हैंडपंप पर पानी भर रहा था उसी समय सिलेंडर में काफी तेज आवाज से विस्फोट हो गया जिसकी चपेट जासीम आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिवारीजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। एसओ ने कहा यदि कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।

मृतक जासीम की पत्नी सायरा व दो बच्चे  जिसान और जैनब खातून का इस घटना के बाद रो रो कर काफी खराब हाल है। घटना के बाद पत्नी, बच्चों सहित परिवारीजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। इसके अलावा गांव के लोग भी इससे काफी दुखी है। 

देवा कोतवाली क्षेत्र के रफीपुर गांव में बीते 27 अप्रैल को एक वैवाहिक समारोह के दौरान छोटे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया था। इस घटना में जहां 13 लोगों की मौत हुई थी वहीं एक दर्जन लोग घायल हुए थे। इसके बाद छोटे सिलेंडर की बिक्री पर रोक लगाने का अभियान चला लेकिन सिर्फ खानापूर्ति ही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें