फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी

Thu, 12 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिस मां की डांट फटकार से बच्चे सबक लेते हैं उसी मां की फटकार एक युवक को नागवार गुजरी। अपनी मां की फटकार से नाराज हुए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सतरिख थाना क्षेत्र के जाटा गांव में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रामनगर थानाक्षेत्र के गनेशपुर निवासी संतराम रावत अपने परिवार के साथा करीब 15 साल से सतरिख थाना क्षेत्र के जाटा गांव में रहते हैं। बृहस्पतिवार को संतराम की पत्नी दुरपता ने अपने बेटे हरद्वारी रावत(22) को मामूली बात को लेकर फटकार दिया।

मां की फटकार से नाराज हुए हरद्वारी ने घर में ही कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय युवक ने फांसी लगाई उस समय उसकी मां गांव में दूसरे के घर किसी काम से गई हुई थी। लौटने पर जब बेटे को फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो मां के होश उड़ गए।
विज्ञापन


जिसके बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला। एसओ जितेंद्र सेंगर का कहना है कि मृत युवक मजदूरी का कार्य करता था। कहा कि मां की फटकार से नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें