फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने लगा ली आग

Wed, 05 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया । सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के कारण महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।   
विज्ञापन

   
मंगलवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव में 40 वर्षीय चमेला पत्नी उदय मल्लाह ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल कर आग ली। आग लगने पर महिला का चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दरवाजे का कुंडा तोड़ कर अंदर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची मोबाइल पुलिस ने झुलसी महिला को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉक्टर मनोज वर्मा ने   बताया कि महिला का शरीर आग में नब्बे प्रतिशत बर्न है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का पति उदय दिल्ली में मजदूरी करता है तथा वहां दूसरी महिला से विवाह करके बीते सप्ताह घर ले आया था। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी बीच उदय दिल्ली से लाई महिला के साथ कहीं चला गया।

कोतवाल पीके तिवारी ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी तथा महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें