फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव मिला

Tue, 16 Jun 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
असंद्रा (बाराबंकी)। क्षेत्र के संड़वाभेलू गांव के बाहर मंगलवार सुबह से महिला का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है। असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम संड़वाभेलू निवासी बरसाना (45) पत्नी छद्दन रावत का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर तालाब के पास लगे आम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। सुबह तालाब की ओर नित्यक्रिया के लिए गए लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिवारीजनों व पुलिस को दी। पेड़ से शव लटके होने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र पप्पू (25) ने बताया कि उसकी मां करीब पांच साल से मानसिक रोग से परेशान रहती थी। सोमवार रात 11 बजे वह नित्यक्रिया जाने की बात कहकर घर से बाहर गई थी। देर रात वापस नहीं लौटी तो हम लोगों ने उसे इधर उधर देखा, लेकिन पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने बताया कि उसकी मां बरसाना का शव गांव के पश्चिम तालाब के पास एक आम के पेड़ से फंदे पर लटक रहा है। मृतका के पुत्र ने किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। महिला का शव फंदे से लटकने की सूचना पुलिस को मिली थी। गांव वालों की मदद से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या का मामला लग रहा है। - रामजी यादव, थानाध्यक्ष असंद्रा पुखन्नी रेगुलेटर में फंसा मिला महिला का शव घुंघटेर/ कुर्सी (बाराबंकी)। शारदा नहर के पुखन्नी रेगुलेटर में सोमवार देर रात महिला का शव आकर फंस गया। सुबह ग्रामीणों ने रेगुलेटर में शव फंसा देखा तो इसकी सूचना कुर्सी पुलिस को दी। शाम तक पुलिस न तो मौके पर आई न ही शव निकाला गया। ग्रामीणों की माने तो शव चार पांच दिन पुुराना है और बहकर कहीं बाहर से आया है। कुर्सी थाना क्षेत्र में शारदा नहर में पुखन्नी रेगुलेटर में ग्रामीणों ने सुबह करीब सात बजे एक (35) वर्षीय महिला का शव फंसा देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि शव बहकर कहीं से आया है। शव करीब चार पांच दिन पुराना लग रहा है। महिला काले व लाल रंग के कपड़े पहने हुए थी। आसपास के लोगों ने सुबह ही कुर्सी पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कुर्सी थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि नहर में शव मिलने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें