फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत

Mon, 22 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो रामनगर व सफदरगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के चांदामऊ गांव निवासी प्रभुनाथ (40) पुत्र विलास का शव सोमवार की सुबह बड़नपुर के पास घाघरा नदी के पुल के पास बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।

एसओ राजीव सिंह का कहना है कि युवक नशेड़ी था और शायद नशे के चलते ही उसकी जान गई है। एसओ ने कहा पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं टिकैतनगर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी दीपराज(25) पुत्र रामतीरथ बेहोशी की हालत में सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात डिवाइडर के बीच में पड़ा मिला है।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने दीपराज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई लेखराज ने बताया कि दीपराज ने रविवार को पांच बजे घर से बाराबंकी जाने की बात कहकर निकला था जिसके बाद उसके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली।

हालांकि परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया था जिससे उसकी जान चली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें