फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती के जज्बे ने बचा ली जान

Tue, 27 Feb 2018 11:28 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शाबाश बेटियों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ये दोस्ती की ताकत ही थी कि शिवानी और सुनयना ने अपहरणकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया। अगर वे साथ नहीं होती तो अपहरण तय था। दोनों ने मुश्किल समय में हिम्मत नहीं हारी और ये तय किया कि बदमाशों के चंगुल से निकल भागना है और जब ठान लिया तो कर भी दिखाया।

विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं के सामने बहादुरी दिखाकर दोनों छात्राओं ने जिले के लिए मिसाल पेश की है। छात्राओं ने यह साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी किसी से कम नहीं। ग्रामीणों में चर्चा है कि यदि यह छात्राएं इतनी निडरता से आरोपियों का सामना न करती तो वारदात को अंजाम दिया जाना पक्का था। इन छात्राओं के घर पर भी उनको शाबाशी देने भीड़ लग रही है। एएसपी दिंगबर कुशवाहा ने भी छात्राओं से मिलकर उनको शाबासी दी है। एएसपी ने कहा कि बेटियों का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर छात्राओं के अपहरण का प्रयास मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई करने में हीलाहवाली से लोगों में रोष है।

इसके साथ पुलिस सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे है। एक ओर जहां छात्राओं ने बहादुरी दिखाई वहीं पुलिस ने कार्रवाई करने में ढिलाई बरती है। हालांकि एएसपी ने मुकदमा दर्ज कर दोषियों का पता लगाकर उन पर शिंकजा कसने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें