फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार की सुपारी देकर कराई थी सुल्तान की हत्या

Sun, 24 Jan 2016 11:39 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आलापुर गांव निवासी बारह वर्षीय सुल्तान की हत्या बीस हजार रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ने मृतक के पड़ोसी से ही सुपारी ली थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन में एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी सुल्तान(12) पुत्र अकरम की 15 जनवरी को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले के आरोपी आमीन निवासी झलिया दतौली थाना जहांगीराबाद को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे की लखनऊ जिले के बीकेटी थानाक्षेत्र के भौली गांव के पास खेत मेें ले जाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 6 बकरियां भी चोरी की थी। पुलिस ने घटनास्थल से बच्चे का कंकाल व कपड़े बरामद किए हैं। इस घटना में आरोपी आमीन का साथ देने वाले आलापुर निवासी रिजवान के खिलाफ भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोपी आमीन ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उसका आलापुर गांव के रिजवान के यहां आना जाना रहता था। रिजवान व मृतक सुल्तान पड़ोसी है। मृतक सुल्तान के पिता अकरम व रिजवान के बीच यहां पर ही जमीन का विवाद चल रहा था। आरोपी आमीन बस चालक था व रिजवान से उसकी अच्छी दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाते हुए रिजवान ने आमीन को 20 हजार रुपये देने का लालच देते हुए कहा कि वह अकरम के बेटे की हत्या कर दे। इसके बाद ही आमीन ने सुल्तान व 6 बकरियों को उठा लिया था। उसके बाद सुल्तान की लखनऊ में डंडो से पीटकर हत्याकर शव फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें