फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी एंबुलेंस, दो की मौत, तीन घायल

Tue, 28 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
मरीज ले कर जा रही थी एंबुलेंस और सामने से आ गई बस - फोटो : self
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बड़ेल के पास मंग्लवार की देर रात एक एंबुलेंस ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे का शिकार हुए लोग मऊ जिले के निवासी हैं व इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


बड़ेल इलाके में हाईवे बाईपास पर एक एंबुलेंस सामने जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में जहां त्रिलोकीनाथ प्रसाद (62) व अशोक कुमार(35) पुत्र विष्णुनरायन निवासी ग्राम कमथरी थाना चिरैय्याबाग जनपद मऊ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक नकुल यादव (28), लालता प्रसाद (60) व रामरती (58) गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। शहर कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि एंबुलेंस में सवार लोग लखनऊ एसपी ग्रामीण कार्यालय में सिपाही के पद पर तैनात बालमुकुंद का परिवार था।
विज्ञापन


कोतवाल ने कहा कि सिपाही के पिता त्रिलोकीप्रसाद अपना इलाज कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ है, कहा इस बारे में मृतक के परिवारीजनों को सूचना देकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें