फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के घर लाखों की चोरी

Thu, 01 Jun 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
कोठी क्षेत्र के मदारपुर गांव बहादुर सिंह गांव में सेवानिवृत्त दरोगा के घर हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में कोठी व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रिटायर्ड दरोगा व सैन्यकर्मी समेत दो घरों से लाखों का सामान पार कर दिया। एक घर से बीस कारतूस चोरी होने की बात कही गई है। दोनों मामलों में शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की है लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका है।      
विज्ञापन

            
चोरी की पहली वारदात कोठी थाना क्षेत्र के मदारपुर बहादुर सिंह गांव निवासी पुलिस विभाग के रिटायर्ड दरोगा राजाराम के घर हुई। बुधवार की देर रात राजाराम अपने पैत्रक गांव सूबेदार पुरवा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पूरे परिवार के साथ गये थे। तभी रात्रि लगभग बारह बजे वापस आये घर का दरवाजा खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने बताया कि घर में रखा 35 हजार नगद व अलमारी में रक्खे लगभग दो लाख के जेवर गायब थे। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच की है। थानाध्यक्ष अवधेश यादव का कहना है कि चोरी की शिकायत मिली है। कार्रवाई कर जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन


वहीं चोरी की दूसरी वारदात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रहमतनगर गांव में हुई। यहां के रहने वाले महेश प्रसाद यादव मिलिट्री से रिटायर्ड है। बुधवार की रात महेश प्रसाद के घर में छत के रास्ते पहुंचे चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर लाखों कीमत के जेवरात व बीस कारतूस चोरी कर ले गए।

महेश प्रसाद नवीन मंडी परिषद में गार्ड की नौकरी करते हैं। घटना के समय घर में उनकी पत्नी रामावती थी लेकिन उन्हें पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार की सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया लेकिन आरोपियों का पता नहीं लग सका है। प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें